{"_id":"7faafc513518ace6eb6554321f8e2e89","slug":"murder-in-delhi-hindi-news-jn-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से चेहरा कुचलकर किशोर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट से चेहरा कुचलकर किशोर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Sep 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जैतपुर इलाके में ईंट से किशोर का सिर व चेहरा कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। किशोर का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। उसकी हत्या कई दिन पहले की गई थी और शव सड़-गल चुका था। रविवार शाम तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जैतपुर की गड्ढा कॉलोनी में निर्माणाधीन इमारत है। इस बिल्डिंग में एक करीब वर्ष से निर्माण कार्य रुका हुआ है। पुलिस को रविवार सुबह एक व्यक्ति ने बिल्डिंग में एक किशोर का शव पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन
शव सड़-गल चुका था। छानबीन के बाद मृतक की पहचान गड्ढा कॉलोनी में निवासी आसिफ (16) के रूप में हुई। वह अपने परिवार का इकलौता था। आसिफ के पिता अब्दुल रहमान फर्नीचर फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आसिफ 24 सितंबर को घर से गायब हुआ था। परिजनों ने 26 सितंबर को जैतपुर थाने में आसिफ की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।