{"_id":"3e46ff40208d1c9ddd6c39da6a7ebea3","slug":"murder-for-dowry-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट नहीं मिला तो कर दी बहू की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लॉट नहीं मिला तो कर दी बहू की हत्या
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 06 Mar 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में दहेज में प्लॉट न देने पर विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव के रविंद्र की बेटी सरिता की शादी डेढ़ साल पहले फूलपुर निवासी विजयपाल के बेटे मनीष से हुई थी।
शादी के बाद से सरिता के ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि वे 200 गज प्लॉट देने की मांग करने लगे।
मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार रात ससुराल पक्ष के लोगों ने सरिता को फांसी पर लटकाकर मार डाला। हत्या की सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने जारचा पुलिस को सूचना दी।