फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Munawwar Hasan Rana family murder case, younger daughter request to accused to kill her also

मां और बहन की लाश देख छोटी बेटी ने हत्यारे से हाथ जोड़ की थी मिन्नत- प्लीज मुझे भी मार दो

Wed, 24 May 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 May 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
 Munawwar Hasan Rana family murder case, younger daughter request to accused to kill her also
munawwar hasan

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बीएसपी नेता और प्रॉपर्टी डीलर मनुव्वर हसन समेत पूरे परिवार की हत्या पैसों के लालच में उसके ही पार्टनर ने कर दी। प्रॉपर्टी डीलर मुनव्वर हसन की बेटी आरोपी को भइया कहती थीं। मां और बहन की लाश देखने के बाद मुनव्वर की छोटी बेटी ने हाथ जोड़कर शाहिद से कहा कि भइया आप मुझे भी मार डालो। इसके बाद शाहिद ने बिना झिझके उसे भी गोली मार दी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी शाहिद को मुनव्वर और उसके परिवार वाले घर का ही सदस्य मानते थे। 20 अप्रैल को शाहिद खान उर्फ बंटी मुनव्वर हसन की पत्नी सोनिया उर्फ इशरत व उसकी दो बेटियों आरजू व अर्शी को सहारनपुर में रिश्तेदारों से मिलवाने की बात कहकर लाया था। सहारनपुर से शाम साढ़े छह बजे वह दिल्ली के लिए फिर से रवाना हो गए। जब वह दौराला के पास पहुंचे तो बंटी ने समौली गांव निवासी अपने साथियों को भी हाईवे पर बुला लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद बंटी ने दौराला के पास गाड़ी में सबसे पहले सोनिया उर्फ इशरत को गोली मारी, जिसे देख दोनों बेटियां सन्न रह गईं। इसे बाद उसने बड़ी बेटी आरजू को गोली मारी। अपनी मां व बहन की खून से सनी लाश देखकर छोटी बेटी अर्शी ने बंटी के सामने हाथ जोड़ लिए और कहा कि लो भाई अब मुझे भी गोली मार दो। इस पर भी हैवान बने बंटी का दिल नहीं पसीजा और उसने अर्शी की भी गोली मार दी। इसके बाद उसने तीनों के शवों को लेकर अख्त्यारपुर गांव स्थित काली नदी के किनारे जमीन में गाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर पुलिस ने मुनव्वर हसन का शव परिजनों के सुपुर्द किया। शाम को गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। उसकी मां खुर्शीदा, बहनें तसमीम, आसमीन आदि परिजन शव से लिपट कर रोने लगे। मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। बाद में गमगीन माहौल में गांव के कब्रिस्तान में मुनव्वर का शव दफनाया गया। मृतक के चाचा सलीम ने बताया कि मुनव्वर की पत्नी और बच्चों के शवों को भी गांव में लाकर दफनाया जाएगा। मेरठ में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव लाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed