फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother throwing 2 year old son from stairs caught in camera

कलियुगी मां ने पार की हैवानियत की सारी हदें, 2 साल के मासूम को सीढ़ियों से फेंका

Fri, 27 Jan 2017 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Jan 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
mother throwing 2 year old son from stairs caught in camera
मां ने बच्चे को सीढ़ी से फेंका - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के पुल प्रहलादपुर इलाके से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिससे कोई भी यही पूछने को मजबूर हो जाएगा‌ कि क्या एक मां ऐसा भी कर सकती है।

विज्ञापन


दरअसल सीसीटीवी में कैद इस घटना में एक मां अपने ढाई साल के मासूम को बिस्तर से उठा कर सीढियों से फेंकती नजर आ रही है। यह घटना इतनी चौंकाने वाली है कि अगर सीसीटीवी ना होता तो शायद ही कोई इस बात पर यकीन करता।
विज्ञापन


इस मामले में ‌महिला के ससुरालवालों और पति ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी तो यह भी है कि महिला के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। हालांकि अभी महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 जनवरी की है घटना

mother throwing 2 year old son from stairs caught in camera
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यह रूह कंप‌ा देने वाली घटना 21 जनवरी की है। पीड़ित बच्चे के पिता को पहले ही यह आशंका थी कि उसकी पत्नी बच्चे को पीटती है इसलिए उसने घर में सीसीटीवी लगवा दिया था।

यही कारण है कि यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बता दें कि नितिन और उसकी पत्नी की पांच साल पहले लव मैरिज हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के झगड़े शुरु हो गए थे।

यहां तक कि दोनों का झगड़ा पहले भी थाने तक जा चुका है लेकिन पुलिस के समझौते से मामला रफा-दफा हो जाता था। गौरतलब है कि महिला के इस घटना को अंजाम देने से पहले भी उसका परिवारवालों से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने गुस्से में ये कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed