फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother and her lover killed six years old daughter

प्रेमी संग मिलकर बेटी को मार डाला, फिर बेटी को तलाशने का किया नाटक

Fri, 15 Dec 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Dec 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
mother and her lover killed six years old daughter

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में एक मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही छह वर्षीय बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त काजल (6) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दरअसल मासूम काजल ने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद वह अपने पिता को सारी बात बताने के लिए कह रही थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी सुधीर (23) और मां मुन्नी देवी (30) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, काजल परिवार के साथ बी-1, डीडीए कांप्लेक्स, गाजीपुर डेयरी फॉर्म में रहती थी। इसके परिवार में पिता प्रमोद कुमार, मां मुन्नी देवी, दो भाई व एक बहन है। प्रमोद सब्जी बेचता है। बुधवार रात 10.30 बजे अचानक टीवी देखते हुए काजल गायब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुमशुदगी करवाई दर्ज

mother and her lover killed six years old daughter

प्रमोद व परिवार के बाकी सदस्य उसकी तलाश करने लगे। पुलिस ने भी गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की। देर रात 1.30 बजे परिसर की छत पर मासूम का शव बरामद हो गया। उसका गला रेता हुआ था।

पुलिस को पता चला कि पड़ोसी  सुधीर गायब है। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने सुधीर को दबोच लिया। सुधीर ने बताया कि काजल की मां मुन्नी देवी से उसके अवैध संबंध थे।

दो दिन पूर्व काजल ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और सारी बात पिता को बताने की धमकी दी थी। इसी डर से काजल की हत्या की साजिश रची गई।

मुन्नी बहाने से काजल को छत पर ले गई। वहां सुधीर पहले से मौजूद था। मुन्नी देवी ने बेटी के हाथ पकड़े और सुधीर ने काजल का गला रेत दिया। वारदात के बाद दोनों शव छोड़कर नीचे आ गए। 

बेटी को तलाश करने का नाटक करती रही

mother and her lover killed six years old daughter

काजल की हत्या कर मुन्नी देवी वापस नीचे आ गई। पहले उसने बेटी के गायब होने का नाटक शुरू किया। बाद में वह उसकी तलाश मेें जुट गई। प्रमोद के साथ मिलकर वह तलाशी का नाटक करती रही।

यहां तक कि वह बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने भी पहुंची। देर रात शव बरामद होने पर वह रोती भी रही। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने सुधीर को दबोच लिया। इसके बाद मुन्नी देवी गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed