ससुराल वालों ने डेढ़ माह तक बनाए रखा बंधक, पीड़ित ने कहा अब नहीं जाएगी ससुराल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले करीब डेढ़ माह से ससुराल में बंधक बनाकर रखी गई विवाहिता को आखिरकार नगीना पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई ने होने से पीड़ित परिवार का पुलिस के खिलाफ भारी रोष है। वहीं पीडित लड़की का कहना है अब वे जिंदगी भर ससुराल नहीं जाऐगी क्योंकि ससुराल वालों ने उसे नर्क बना दिया था।
पुन्हाना खण्ड के गांव मामलीका निवासी पीडित अजहरूदीन ने बताया कि उसकी बहन कि शादी 15 मई 2016 को नगीना खण्ड के गांव अटेरना शमशादबाद में आरिफ पुत्र दीन मोहमद के साथ शादी की थी। शादी में उसने आईटेन ग्रांड कार और एक लाख रूपये दहेज में दिये थे। लेकिन आरोपी उस दहेज से खुश नहीं थे। शादी के सात दिन बाद आरोपियों ने लड़की के सभी जेवर उतारकर घर भेज दिया।
उसके करीब चार महिने बाद यानि 4 नवंबर 2016 को पंचायत के जरिये बहन को उसकी ससुराल भेज दिया था। लेकिन आरोपी वहीं पांच लाख रूपये कि डिमांड फिर करने लगे, बहन का दर्द उससे देखा नहीं गया तो उसके पास कोई पैसा होने कि वजह से उसने अपनी पुष्तेनी दो कनाल 15 मरला जमीन को बहन के नाम 28 नवंबर को रजिस्ट्री करा दी लेकिन आरोपी फिर भी खुश नहीं हुऐ और पांच लाख रूपये कि डिमांड कर रहे हैं।
क्या कहते है थाना प्रभारी
वहीं नगीना थाना प्रभारी ने बताया कि उनको शिकायत मिल गई है, पीडित लडकी को आरोपियो के चंगुल से छुड़ाकर लडकी वालों से सौंप दिया है तथा शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुला रखा है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।