{"_id":"586d2ae04f1c1b4d5615a1b3","slug":"money-looted-by-two-youth-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने परिचालक से दो हजार छीने, पुलिस ने पकडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने परिचालक से दो हजार छीने, पुलिस ने पकडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली दादरी के जीटी रोड पर दिन दहाड़े रोडवेज बस के परिचालक से दो हजार की नगदी छीनकर भागते हुए दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर के गांव खाद बरौली निवासी पुष्पेंद्र पुत्र नेनपाल रोडवेज में कोशांबी डिपो की बस पर परिचालक है।
विज्ञापन
बुधवार को कौशांबी डिपो का चालक नितेश गाजियाबाद से बुलंदशहर के लिए बस में यात्रियों को लेकर जाकर रहा था। दो युवक गाजियाबाद के लाल कुंआ से दादरी के लिए सवार बस में सवार हुए। जब बस दादरी नगर में पहुंची तो दोनों युवकों ने परिचालक पुष्पेंद्र से दो हजार की नगदी छीन कर भागने लगे।
विज्ञापन
परिचालक ने एक युवक को पकड लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। चालक ने बस को कोतवाली के सामने रोक दिया। पकडे युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ कर दूसरे युवक के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने थोडी देर बाद ही उसको भी पकड लिया।
विज्ञापन
पकडे दोनों युवकों से गहन पूछताछ करने पर दोनों ने छीनने का जुर्म नहीं कबूल किया। पुलिस ने परिचालक समेत तीनों से पूछताछ की। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयुष कुमार ने बताया कि मामला छीन झपट का नहीं है बल्कि टिकट के लिए दिए दो हजार का नोट देने पर बची राशि को मांगने पर कहासूनी का है। चालक और परिचालक के बयान भी अलग-अलग मिले।