फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with woman in faridabad

सरेराह हाथ पकड़कर खींचे महिला के कपड़े

Wed, 04 Jun 2014 01:20 PM IST
Updated Wed, 04 Jun 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
molestation with woman in faridabad

फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड के बडख़ल क्षेत्र में एक महिला से अश्लील हरकतें करने व विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट करने वालों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन


घटना बडख़ल क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे सामने आई। करीब 35 वर्षीय सलमा (काल्पनिक नाम) अपने बच्चों के साथ बडख़ल में पीर वाली मस्जिद के पास एक घर में किराये पर रहती है, उसके पति मोहम्मद खालिद की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


सलमा ने थाना सूरजकुंड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से बिहार के पटना की निवासी है। पति की मौत के बाद बडख़ल में घरों में काम करके गुजारा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राह चलते की बदसलूकी

molestation with woman in faridabad

मंगलवार शाम को वह अपने घर से कुछ दूरी पर परचून की दुकान से घर का राशन लेने गई थी। इसी दौरान रास्ते में उसे बडख़ल क्षेत्र में ही रहने वाले मुबारक उर्फ पटेल और इकरामुद्दीन मिले।

महिला का आरोप है कि दोनों ने उसे जबरन रोक लिया और उसका हाथ पकड़कर कपड़े खींचे व अश्लील हरकतें करने लगे। जब सलमा ने विरोध किया तो दोनों ने उसे मारा पीटा।

इसी दौरान सलमा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को इकट्ठा होते देख मुबारक और इकरामुद्दीन वहां से फरार हो गए। आरोप है कि दोनों ने भागते समय सलमा को जान से मारने की धमकी भी दी। सलमा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed