{"_id":"e2defef41388a7b9afbb7e42268bae4f","slug":"molestation-with-woman-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम में महिला को पसीने से तरबतर देखा, बस ...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम में महिला को पसीने से तरबतर देखा, बस ...
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 12 Feb 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम से अभ्यास कर निकली महिला से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया। दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में पहुंच खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
स्थिति बिगड़ती देख गांव के कुछ लोगों को बुलाकर उन्हें शांत कराया गया। पुलिस ने बताया कि पालम विहार में 29 वर्षीय महिला जिम में अभ्यास करके निकली थी।
यह भी पढ़ें: मेट्रो स्टेशन पर शोर मचाया, लगाया यौन शोषण का झूठा आरोप
उसी दौरान एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जबकि महिला का आरोप है कि जब वह जिम में अभ्यास कर रही थीं, तब भी युवक उन्हें घूर रहा था।
महिला ने जब पुलिस में शिकायत की बात कही तो युवक तैश में आ गया। इसके बाद देर रात महिला पालम विहार पुलिस थाना में पहुंची और शिकायत दी।
पुलिस मामला दर्ज करती कि आरोपी के भाई व गांव कुछ लोग पहुंच आरोप को बेबुनियाद बताया। काफी देर हुज्जत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।