फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with iraq woman in fortis hospital

फोर्टिस में कर्मचारी ने की ईराकी महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Tue, 19 Jul 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 19 Jul 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
molestation with iraq woman in fortis hospital
- फोटो : डेमो फोटो

शहर के नामी अस्पताल फोर्टिस में ईराकी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला मई में यहां इलाज करवाने आई थी। जहां पर अस्पताल के ही कर्मचारी ने उससे छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन भले ही आरोपी को निकालने का दावा कर रहा है लेकिन वहां पर हुई इस घटना से गुड़गांव ईराक में बदनाम हो गया। विदेश मंत्रालय की सुरक्षा शाखा की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शाखा ने गुड़गांव पुलिस को लिखा है कि 15 मई को उपचार के  दौरान इराक की महिला के साथ फोर्टिस अस्पताल में छेड़छाड़ हुई है। वापस जाते समय इस बात की जानकारी उसने ईराक के दूतावास को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इराकी दूतावास ने विदेश मंत्रालय को लिखा था खत

molestation with iraq woman in fortis hospital

जिसके बाद ईराकी दूतावास ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था। उस पत्र के बाद सुरक्षा शाखा की ओर से कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी-ईस्ट दीपक सहारण ने बतया कि इराक दूतावास से आई शिकायत के आधार पर फोर्टिस अस्पताल के अज्ञात कर्मचारी पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करेगी। अस्पताल के अधिकारिक प्रवक्ता का कहना है कि यह करीब दो महीना पहले का मामला है।

इस मामले में बाहरी एजेंसी द्वारा नियुक्त ठेके पर कार्यरत कर्मचारी शामिल था, जिसे तत्काल हटा दिया गया था। इस मामले में पुलिस को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed