घर में नहा रही महिला से पड़ोसी ने की छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो चला है। राह चलते महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं तो रोजाना घट रही हैं, लेकिन एक ऑटो ड्राइवर ने ऐसा कारनामा कर दिया जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
एक ऑटो ड्राइवर ने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की, वह भी उस वक्त जब वह नहा रही थी।
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी ड्राइवर मौके से भाग निकला। आरोपी उसी घर में बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में रहता है।
नहाते वक्त घुस आया घर में
गुड़गांव के सेक्टर 40 थाना एरिया में रहने वाली बिहार की पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ सैनी खेड़ा में किराये के मकान पर रहती है।
दो दिन पहले वह घर में नहा रही थी तो पड़ोस में रहने वाला टैक्सी चालक रामनिवास उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी की हरकत का महिला ने विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया।
महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बीती रात ही रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी मूलरूप से महेंद्रगढ़ का रहने वाला है।