फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Misdeed with unconscious child untill the death, face held back by partner

बेहोश बच्चे के साथ मरने तक करता रहा कुकर्म, साथी ने दबाए रखा मुंह

Wed, 31 Aug 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 31 Aug 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with  unconscious child untill the death, face held back by partner
बच्चे की कुकर्म कर हत्या करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-20 पुलिस ने दो ऐसे दरिंदों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने 8 साल के बच्चे के साथ कुकर्म कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


दिल दहला देने वाली घटना में गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी रविंद्र ने कबूल किया है कि उसका साथी राजेश बच्चे से कुकर्म करता रहा और उसने बच्चे का मुंह दबा रखा। 
विज्ञापन


उसके बाद बच्चा बेड से नीचे गिर गया, जिससे उसका सिर जमीन से टकरा गया और वह बेहोश हो गया। इसके बाद रविंद्र बच्चे के मरने तक उससे कुकर्म करता रहा है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से हरदोई निवासी परिवार हरौला में किराये पर रहता है। 27 अगस्त को स्कूल से आने के बाद दोपहर में 8 साल का बेटा घर से बाहर चला गया और फिर वापस नहीं लौटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर बच्चे को बाइक पर घुमाता था

Misdeed with  unconscious child untill the death, face held back by partner
बच्चे की कुकर्म कर हत्या करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने सेक्टर-20 थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई और पड़ोसी दो लोगों पर शक भी जाहिर किया। सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे बच्चे के दादा घर के बाहर ही खड़े थे तभी वहां दो-तीन सफाई कर्मी नाले की सफाई करने पहुंचे। 

घर के बाहर एक नाला है जिस पर लकड़ी का पटरा है जिस पर एक बोरा रखा गया था। सफाई कर्मियों को संदेह हुआ कि बोरे में कुछ रखा हुआ है। उन लोगों ने बच्चे के दादा से बोरा खोलने में मदद करने को कहा। जैसे ही बोरा खोला तो उसमें पोते का शव था।

एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के अनुसार, परिजनों ने पड़ोसी बिहार निवासी रविंद्र उर्फ सुनील पर शक जाहिर किया था। पुलिस रविंद्र के घर गई तो वहां ताला था। मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-20 पुलिस ने सोमवार देर रात अशोक नगर बार्डर के पास से रविंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि अक्सर बच्चे को वह बाइक पर घुमाता रहता था। 

जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया था बच्चा

Misdeed with  unconscious child untill the death, face held back by partner
बच्चे की कुकर्म कर हत्या करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला

27 अगस्त को बच्चा दोपहर में उसके कमरे पर आया और घूमने की जिद्द की। वह बच्चे को उसी बिल्डिंग में ऊपरी मंजिल पर रहने वाले बदायूं निवासी राजेश के कमरे में ले गया। राजेश शराब पीकर लेटा था। 

यहां राजेश ने बच्चे से कुकर्म किया। बच्चा चीखने लगा तो रविंद्र ने उसका मुंह दबा दिया। बच्चा जमीन पर गिर गया और सिर में चोट लगने से बेहोश हो गया। 

इसके बावजूद रविंद्र ने उसे नहीं छोड़ा और तब तक कुकर्म किया जब तक बच्चे ने दम नहीं तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद शव को बोरे में डालकर हरौला नाले में फेंक दिया गया। 

रात में बोरा घर के सामने रख दिया
28 अगस्त की देर रात रविंद्र राजेश के साथ गया और शव वाला बोरा नाले से निकालकर बच्चे के घर के सामने रख दिया और दोनों मौके से फरार हो गए।

एक अन्य सूचना के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर बच्चे की चप्पल, चादर आदि बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed