{"_id":"4cfececa5f63c5e19a95fd80b31c6100","slug":"miscreants-shoots-a-person-in-rohini","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों को पकड़ना चाहा तो मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों को पकड़ना चाहा तो मार दी गोली
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Dec 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी सेक्टर 9 स्थित एक फ्लैट में चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। बाद में पुलिस ने भाग रहे दो बदमाशों को सेक्टर सात रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एमए रिजवी ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के सेक्टर 9 रोहिणी स्थित आदर्श अपार्टमेंट में सरस्वती विहार निवासी विनय भसीन को गोली मारे जाने की सूचना मिली। पुलिस ने उन्हें अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विनय ने पुलिस को बताया कि रोहिणी स्थित फ्लैट में उनकी बेटी चेतना पति के साथ रहती है। चेतना बुधवार को घर में ताला लगाकर उनके सरस्वती विहार स्थित घर पर आ गई थी। बृहस्पतिवार तड़के चेतना के एक पड़ोसी ने फोन पर बताया कि उसके घर में कुछ चोर घुसे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद विनय चेतना और बेटे हिमांशु के वहां पहुंचे और शोर मचा दिया। इस पर तीन बदमाश बाहर निकले। उनके हाथ में डंडा और कट्टा था। जब विनय ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी।
सेक्टर सात रोहिणी में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने सेक्टर 9 की ओर से तीन युवकों को आते देखा। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया और दो बदमाशों कबीर नगर निवासी संजय और भलस्वा डेरी निवासी सर्वेश को दबोच लिया।