गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर बदमाशों ने कार लूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के समीप बुधवार दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक छात्र के चालक से कार लूट ली, और वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। छात्र के पिता मोबाइल कंपनी में अधिकारी हैं।
पीड़ित द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने कार चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
नोएडा के सेक्टर-78 निवासी संजय गोयल एक मोबाइल कंपनी में अधिकारी हैं।
उनका बेटा अनुराग गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। रोजाना की तरह बुधवार को चालक प्रकाश, अनुराग को लेकर यूनिवर्सिटी आया था। अनुराग क्लास करने चला गया। प्रकाश ने कार यूनिवर्सिटी के सामने सर्विस रोड पर खड़ी कर रखी थी।
इसी बीच वह लघुशंका करने सड़क के किनारे चला गया, तभी वहां पर बाइक सवार तीन बदमाश आए और लघुशंका करते हुए उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने जेब में रखी चाबी छीन ली और कार लेकर फरार हो गए।
चालक ने वहां मौजूद पीसीआर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने कार चालक प्रकाश को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।