{"_id":"8c932e5aa3f9e087318ee553d8be6d08","slug":"miscreants-fired-on-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वालों पर दागी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस वालों पर दागी गोलियां
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 16 Jan 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज टू क्षेत्र में एक व्यक्ति से लूटपाट कर रहे बदमाशों का सामना पीसीआर से हो गया। पुलिस कर्मियों को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा करके एक बदमाश को दबोच लिया, लेकिन दो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात फेज टू में मदरसन कंपनी के पास एक व्यक्ति केसाथ लूटपाट करने की सूचना राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीसीआर-51 मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
लूटपाट कर भाग रहे सेंट्रो कार सवार बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास पीसीआर ने किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी और भाग निकले। पीसीआर ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। बदमाश बिसरख थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
फेज टू पुलिस व बिसरख पुलिस ने सेंट्रो कार सवार बदमाशों की घेराबंदी की और एक बदमाश को जलपुरा के जंगल में कार समेत दबोच दिया। दो बदमाश फरार हो गए।
पकड़े गए बदमाश की पहचान हसनपुर, बुलंदशहर निवासी भूपेश शर्मा के रूप में हुई जबकि फरार बदमाशों की पहचान नगला चरणदास नोएडा निवासी संजीव कश्यप व सोनू सिंह के रूप में हुई। पुलिस को भूपेश के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रताप विहार गाजियाबाद निवासी आदित्य सिंह उर्फ शीशू, नेहरू गार्डन खोड़ा कालोनी निवासी नीरज शर्मा, वंदना एंक्लेव खोड़ा कालोनी निवासी कमल चौधरी व संदीप के रूप में हुई।
पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे व दो चाकू, दस हजार रुपये, लूटा गया एक मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश पिस्टल व चाकू दिखा कर लोगों से लूटपाट करते थे। लूटपाट की कई घटनाओं का पकड़े गए बदमाशों ने खुलासा किया है।
पुलिस के मुताबिक आदित्य व नीरज शर्मा टैंपो चालक भी है, जबकि कमल चौधरी गुड़गांव में नौकरी करता था। नौकरी छूटने के बाद वह लूटपाट करने लगा। वहीं, संदीप सेक्टर-19 स्थित पान मशाला बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता है।