दिल्ली: महिला आईपीएस के संग छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के हरी नगर स्थित डीडीयू अस्पताल में एक नर्सिंग स्टाफ पर महिला आईपीएस अधिकारी ने बदसलूकी करने की शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह एक मामले की जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारी डीडीयू अस्पताल पहुंची।
महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ बच्चू खान ने उनके साथ बदसलूकी की।
'पुलिस ने नर्सिंग स्टाफ से की मारपीट'
शिकायत पर हरीनगर थाने में बच्चू खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। नर्सिंग स्टाफ ने आरोप लगाया कि उसके साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है।
इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गया। इसके बाद सभी नर्सिंग स्टाफ एकजुट हो गए और काम बंद कर दिया। इससे मरीजों को काफी दिक्कत हुई।
देर शाम पुलिस अधिकारियों और अस्पताल प्रशासन ने दोनों के बीच गलतफहमी होने की बात कही। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि पुलिस ने मामला वापस लेने की बात कही है।