फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor kills mother's lover in delhi

मां के प्रेमी को नाबालिग ने दी खौफनाक मौत

Tue, 17 Jun 2014 09:45 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
Minor kills mother's lover in delhi

दिल्ली के जामिया नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मां से मारपीट करने पर एक नाबालिग ने एक युवक की हत्या कर दी।

विज्ञापन


वारदात के बाद जब नाबालिग मां व चचेरे भाई के साथ शव को रजाई में लपेटकर नाले में फेंकने जा रहा था, उसी दौरान पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने मां व चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

शादी का बना रहा था दबाव

Minor kills mother's lover in delhi

जानकारी के मुताबिक जामिया नगर के ओखला विहार पट्टी में रहने वाली फातिमा (बदला हुआ नाम) तलाकशुदा है।

उसकी शाहिनबाग में रहने वाले भूरा खान (30) से दोस्ती थी।

पेशे से ड्राइवर भूरा महिला पर बच्चों को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन फातिमा इसके लिए तैयार नहीं हो रही थी। इसी बात पर भूरा खान फातिमा से मारपीट करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बेरहमी से की हत्या

Minor kills mother's lover in delhi

शुक्रवार को भी वह फातिमा से मारपीट कर रहा था, उस दौरान महिला का 17 वर्षीय बेटा इमरान (बदला हुआ नाम) वहां आ गया। उसने भूरा खान का सिर दीवार में दे मारा और फिर मां की चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद इमरान ने पास में ही रहने वाले चचेरे भाई जावेद को बुला लिया। तीनों शव को रजाई में लपेटकर रिक्शे से जामिया नाले में फेंकने जा रहे थे।

इधर, शबे बरात की रात होने के कारण सुरक्षा इंतजाम कड़े थे। पुलिस ने जब तीनों को रोका तो वे भागने लगे। पुलिस ने फातिमा, इमरान और जावेद को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed