{"_id":"6532bd06790c84b82948da64a31d76e5","slug":"minor-killed-their-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर से शिकायत करने का इतना बुरा अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर से शिकायत करने का इतना बुरा अंजाम
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Jan 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में सागर (14) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दो क्लासमेट समेत पांच नाबालिगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिले पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गामड़ी विस्तार निवासी सागर 17 जनवरी को अचानक घर के पास से गायब हो गया।
यह भी पढ़ें:'इसे तब तक जेल में रखो जब तक ये मर न जाए'
19 जनवरी को न्यू उस्मानुपर तीसरा पुश्ता यमुना खादर से उसका चाकुओं से गोदा हुआ शव मिला था।
जांच में पता चला कि स्कूल में उसका अक्सर अपने दो सहपाठियों से झगड़ा होता था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि स्कूल के ही 10वीं के छात्र और दो अन्य किशोरों के साथ मिलकर सागर की हत्या की है।
विज्ञापन
सागर को बहाने से बुलाकर यमुना खादर ले जाया गया और वारदात को अंजाम दिया गया। सहपाठियों ने बताया कि सागर ने हम लोगों की शिकायत टीचर से की थी।