फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mining mafia attaks on noida police.

नोएडा: पुलिस पर खनन माफिया ने की फायरिंग

Tue, 30 Sep 2014 04:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 30 Sep 2014 04:43 AM IST
विज्ञापन
mining mafia attaks on noida police.

सोमवार दोपहर को एक बार फिर ग्रेटर नोएडा के कौंडली जैसी घटना दनकौर पुलिस के साथ हुई। यमुना खादर से अवैध खनन करने वाले माफिया ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद माफिया के लोग दो ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दनकौर के मकनपुर, रामपुर खादर गांव समेत डूब क्षेत्र में कुछ माफिया बालू का खनन कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर दनकौर पुलिस सोमवार दोपहर यमुना के जंगल पहुंची। यहां उन्होंने देखा कि करीब एक दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉली में बालू भरा जा रहा था। वहीं, पुलिस को देखते ही खनन माफिया के लोग ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लेकर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा किया तो माफिया की ओर से पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की गई। इसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। एसओ दनकौर प्रवीण यादव ने और फोर्स बुलाकर माफिया को घेरने की कोशिश की लेकिन ज्यादातर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सालारपुर अंडरपास के पास दो लोग ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गए। पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान रामपुर गांव निवासी बिजेंद्र व ओमी और सालारपुर निवासी नरेश व बिजेंद्र सिंह के रूप में की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

15 लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू
खनन माफिया द्वारा रविवार को पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच को नामजद करते हुए 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौके से चार जेसीबी और नौ ट्रैक्टर जब्त किए हैं।


एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम को सीओ विजय ढुल को सूचना मिली थी कि माफिया बालू का खनन कर रहे हैं। वे वहां पहुंचे तो माफिया ने उन पर पथराव और फायरिंग कर दी। हालांकि, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और नौ ट्रैक्टर ट्रॉली के अलावा चार जेसीबी मशीन कब्जे में ले ली हैं। पांच लोगों को नामजद करते हुए करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको चिह्नित करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed