फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   medical store loot in faridabad

बंदूक के बल पर मेडिकल स्टोर संचालक को लूटा

Fri, 17 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
medical store loot in faridabad

केबल ऑपरेटर अनुराग की अपहरण के बाद हत्या के मामले को अभी लोग भुला भी नहीं पाए हैं कि बुधवार रात बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम देकर एनआईटी एक नंबर में दहशत फैला दी।

विज्ञापन


आर्य समाज रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक से तीन बदमाशों ने लूटपाट की।  बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना के बाद से स्थानीय दुकानदारों में रोष है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एनआईटी नंबर पांच निवासी अश्वनी का एनआईटी एक नंबर स्थित आर्य समाज रोड पर मेडिकल स्टोर है। रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। करीब सवा दस बजे उनकी दुकान पर हेलमेट पहने एक युवक आया। युवक ने उनसे कोई दवा मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि अश्वनी कुछ समझ पाते दो और युवक वहां आ गए। उनमें से एक ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। उन दोनों युवकों के वहां आते ही हेलमेट पहने युवक ने अश्वनी को पिस्तौल दिखाते हुए चुप रहने को कहा। इस दौरान उसके दोनों साथियों ने काउंटर के गल्ले में रखा नकदी का बैग उठाया और तीनों वहां से फरार हो गए।

अश्वनी के अनुसार बैग में 16-17 हजार रुपये थे। सारी वारदात इतनी जल्दी हुई कि अश्वनी को कुछ समझ नहीं आया। बदमाशों के जाने के बाद घबराए अश्वनी ने अपने पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया और अपने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई।


आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, उनमें तीन युवक दुकान में आते हुए और फिर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीनों बदमाशों ने बहुत कम समय में पूरी वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले तीनों करीब पांच-छह मिनट दुकान के पास ही खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने अश्वनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed