फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   meat exporter moin qureshi arrested by ed on money laundering case

ईडी की हिरासत में मीट कारोबारी मोइन कुरैशी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

Sun, 27 Aug 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Aug 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
meat exporter moin qureshi arrested by ed on money laundering case
moin qureshi

अदालत ने मीट कारोबारी मोइन कुरैशी को मनी लांड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए 31 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित विशेष जज अरुण भारद्वाज के समक्ष कुरैशी को पेश किया गया। जांच अधिकार ने अदालत को बताया कि कुरैशी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा। ऐसे में उससे गिरफ्तार कर लिया गया व उससे पूछताछ करनी है ऐसे में 14 दिन का रिमांड दिया जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा करोड़ो रुपये के घोटाला मामले की तह तक जाने के लिए पूछताछ जरूरी है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देख कुरैशी का 31 अगस्त तक रिमांड मंजूर कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने मोइन कुरैशी पर मनी लांड्रिंग के संबंध में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इसी वर्ष दर्ज किए गए मुकदमे में सीबीआई के पूर्व निदेशक एपी सिंह को भी सह आरोपी बनाया गया है। कुरैशी के खिलाफ सीबीआई भ्रष्टाचार के मामले में  जांच कर रही है। आयकर विभाग भी एक मामले में उसके खिलाफ जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed