फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mbbs students shot and looted in gurugram

एमबीबीएस के छात्र को गोली मारकर लूटी कार

Sat, 10 Dec 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 10 Dec 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
mbbs students shot and looted in gurugram

गुरुग्राम-फर्रुखनगर मार्ग पर स्थित एसजीटी विश्वविद्यालय में पढने वाले एमबीबीएस के छात्र को बृहस्पतिवार की रात में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश उसकी आई 20 कार लूट कर फरार हो गए। सेक्टर 10 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


रोहतक के डीएलएफ कालोनी में रहने वाला अभिषेक एसजीटी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस के आखिरी सेमेस्टर का छात्र है। वह परिसर में स्थित हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को अपने साथी सुभम के साथ आई 20 कार से साढराणा की ओर गया था।
विज्ञापन


वापस आते समय पहले से ही घात लगा कर स्फिट कार में बैठे तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। उन्होंने कार चला रहे अभिषेक पर गोली भी चलाई। गोली उसके कमरे में लगी। जिसके बाद बदमाश उसकी कार लूट कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद सेक्टर 10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को पहले एसजीटी ले जाया गया। जहां से उसे मेदांता के लिए रेफर किया गया। उपचार के लिए उसे आईसीयू में दाखिल किया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।


सेक्टर 10 थाना पुलिस ने घायल के बयान पर तीन अज्ञात के बदमाशों के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सेक्टर 10 के अनुसार पुलिस मामला दर्ज कर हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed