फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mba student dead body found hanging at seventeenth floor balcony in ghaziabad

17वीं मंजिल की बालकनी में फांसी पर लटका MBA स्टूडेंट, बर्थ डे पार्टी में नहीं आई थी गर्लफ्रेंड

Sun, 27 Aug 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 27 Aug 2017 12:09 PM IST
सार

क्रासिंग रिपब्लिक की महागुन मैस्कॉट सोसायटी में चार दोस्तों के साथ रहता था छात्र
परिजनों ने गर्लफ्रेंड पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
mba student dead body found hanging at seventeenth floor balcony in ghaziabad

विस्तार

क्रासिंग रिपब्लिक की महागुन मैस्कॉट सोसायटी निवासी एक एमबीए स्टूडेंट ने शुक्रवार रात 18वीं मंजिल की बालकनी की ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव 17वीं मंजिल की बालकनी के सामने लटका मिला।

विज्ञापन


17वीं मंजिल पर रहने वाले युवक की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। उधर, छात्र के परिजनों ने उसकी गर्लफ्रेंड पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। हालांकि घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


मूलरूप से जिला गौंडा मरजवा के महराई निवासी राजेश्वर सिंह कारोबारी हैं। उनका बेटा शिवेश सिंह (23) आईएमएस लालकुआं में एमबीए एचआर सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। वह चार दोस्तों के साथ महागुन मेस्कॉट सोसायटी के फ्लैट संख्या 18/14 में किराए पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बर्थ डे पार्टी में गर्लफ्रेंड के आने पर दे दी जान!

mba student dead body found hanging at seventeenth floor balcony in ghaziabad
शनिवार सुबह चार बजे 17वीं मंजिल पर रहने वाले एक युवक ने सोसायटी के गार्ड और पुलिस को सूचना दी कि उनकी बालकनी के बाहर एक युवक का शव लटका है। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो शिवेश का शव फ्लैट की बालकनी की ग्रिल पर चद्दर बांधकर फंदे पर लटका था।

एसएचओ नरेश सिंह ने बताया कि दो माह पहले तक शिवेश कॉलेज के हॉस्टल में रहता था। जांच में सामने आया है कि वह रिजर्व नेचर का था। एक दोस्त के यहां शुक्रवार रात आयोजित पार्टी में उसके फ्लैटमेट गए थे, लेकिन शिवेश ने जाने इंकार कर दिया था।

शिवेश का साथ पढ़ने वाली लड़की से अफेयर चल रहा था। परिजनों ने उसी छात्रा पर सुसाइड के लिए उकसाने की तहरीर दी है। एसएचओ ने बताया कि शिवेश के साथ एमबीए में पढ़ने वाली उसकी ग्रर्लफ्रेंड का रविवार को जन्मदिन है।

उसके फ्लैटमेट ने बताया है कि शिवेश ने उसके बर्थ डे पार्टी की प्लानिंग की थी। पार्टी को लेकर उसकी महिला मित्र से बात भी हुई थी।

मर्डर या सुसाइड, पुलिस ढूंढ रही सुराग

mba student dead body found hanging at seventeenth floor balcony in ghaziabad

पुलिस को आशंका है कि गर्लफ्रेंड ने पार्टी में आने से मना कर दिया, इसलिए शिवेश ने जान दे दी। उधर, दोस्तों ने बताया कि शिवेश कालेज और फिर घर आने के बाद भी मोबाइल पर गर्लफ्रेंड से बात करता रहता था। हालांकि अब जांच की जा रही है कि फ्लैट में रहने वाले साथियों के पार्टी में जाने के बाद ऐसा क्या हुआ कि उसने सुसाइड कर लिया।

पुलिस एक ओर मामले को सुसाइड का मान रही है, मगर दूसरी ओर मर्डर के एंगल पर भी जांच से इंकार नहीं कर रही है। एसएचओ का कहना है कि शिवेश का शव बालकनी पर लटका था मगर बालकनी के नीचे बने स्लैब पर उसके पैर टिके थे।

इतना ही नहीं चार दोस्तों का उसे अकेला छोड़कर जाना भी घटना का शक के दायरे में लेकर आता है। बालकनी पूरी तरह से ग्रिल से कवर है। ग्रिल पर जिस जगह पर चादर बंधा था, उससे करीब तीन फीट दूर बालकनी का गेट है। यह भी प्रश्न है कि वह चादर तीन फीट दूर बांधकर फंदा लगाकर कैसे लटका।

खानदान का इकलौता बेटा था शिवेश

mba student dead body found hanging at seventeenth floor balcony in ghaziabad


पिता राजेश्वर सिंह ने बताया कि शिवेश उनके खानदान का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की जानकारी पुलिस ने जब दी तो उनके गांव में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि वह बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद गाजियाबाद आएंगे और पुलिस से जांच की मांग करेंगे।

एसएचओ ने बताया कि शिवेश के मोबाइल में फिंगर लॉक लगा है, जिसे पुलिस एक्सपर्ट से खुलवाएगी। पुलिस को 17वीं मंजिल पर रहने वाले युवक ने बताया था कि शिवेश रात एक बजे तक बालकनी में खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था।

पुलिस शिवेश के मोबाइल से आगे की जांच करेगी। पुलिस ने फ्लैट कुछ शराब की बोतलें भी बरामद की है। ऐसे में पुलिस को शक है कि नशे में उसने सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed