{"_id":"5a4b9b8e4f1c1b96368b80c1","slug":"maternal-aunt-stolen-kid-from-hospital-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामी ने बहन के साथ मिलकर किया था 13 दिन के बच्चे को अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामी ने बहन के साथ मिलकर किया था 13 दिन के बच्चे को अगवा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
baby thief
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुरी में बच्ची की मामी ने अपनी बहन के साथ मिलकर किया था 13 दिन के बच्चे को अगवा। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए बच्चे के मामी और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी महिला ने चाय में नशे की दवा देकर घटना को अंजाम दिया। बच्चा मिलने के बाद से पीड़ित परिवार काफी खुश है और पुलिस की प्रशंसा कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि मोहम्मद आकिल सपरिवार जहांगीरपुरी एच-2 ब्लॉक में रहता है। गत 12 दिसंबर को आकिल ने घर से 13 दिन के बेटे के अगवा होने की शिकायत की। उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने पूरे परिवार को बेहोश कर दिया। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गयी।
विज्ञापन
पुलिस ने डॉग स्कवाइड से मौका का मुआयना किया। साथ ही घर के पास स्थित परचून की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की, लेकिन पुलिस को इससे कोई सुराग नहीं मिला। जांच में जो साक्ष्य सामने आये वह वारदात में किसी परिचित के शामिल होने की ओर इशारा कर रहे थे। उसके बाद पुलिस ने मोहम्मद आकिल के करीब सैकड़ों परिवार के सदस्यों व परिचितों से पूछताछ की। घटना के दिन बच्चे का मामा और मामी फिरदौस(28)(बदला हुआ नाम) भी घर में मौजूद थी। पुलिस ने परिवार के कुछ सदस्यों के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घर में मौजूद फिरदौस बिजनौर में परिवार के साथ रहती थी। उसका आकिल के परिवार से मनमुटाव था। वह डेढ़ दो साल से आकिल के घर नहीं आ रही थी। लेकिन आकिल का बेटा होने के बाद वह लगातार उसके घर पर आने लगी। शक के आधार पर पुलिस ने उसपर निगरानी रखनी शुरू कर दी। वह कई बार शईद नगर में रहने वाली अपनी बहन सोफिया(22)(बदला हुआ नाम) से बात करती थी और उसके पास भी जाती थी।
पुलिस ने शक के आधार पर बच्चे की मामी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को इधर उधर की बात बताने लगी लेकिन बाद में उसने बताया कि बच्चा उसकी बहन के पास है। पुलिस ने सोफिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बच्चे को बरामद कर लिया।
नौ माह पहले ही आरोपी ने बच्चे को अगवा करने की साजिश रच ली थी
फिरदौस को कोई बच्चा नहीं है। उसको जब पता चला कि उसके भाई की पत्नी गर्भवती है तो उसने बच्चे को अगवा करने की साजिश रची। बिजनौर स्थित ससुराल में उसने सभी को बताया कि वह गर्भवती है। उसके बाद वह दिल्ली में आकर बहन के साथ रहने लगी और गांधी नगर के कपड़ा मार्केट में काम करने लगी।
बच्चा होने से कुछ दिन पहले ही उसने साहिबाबाद के सईद नगर में किराए पर मकान लिया। आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर सभी को पिला दिया। देर रात करीब दो बजे उसने बच्चे को अपनी बहन को सौंप दिया। बहन बच्चे को लेकर सईद नगर आ गयी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना में कोई और तो शामिल नहीं है।
बच्चा मिलने के बाद परिवार वालों ने पुलिस की सराहना की
मोहम्मद आकिल और उसकी पत्नी बच्चा मिलने के बाद काफी खुश हैं। दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने सिर्फ उन्हें संयम रखने के लिए कहा। पुलिस ने बच्चे की तलाशने में काफी मेहनत की और आखिरकार उनका बच्चा उन्हें मिल गया।