{"_id":"b3f31edcb047961f29401f836b1d5aec","slug":"married-woman-raped-by-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 12 Jun 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद की युवती ने बलिया निवासी अमित पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही रेलवे में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
युवती शास्त्रीनगर में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रही है। दोनों लिवइन में रहते थे। आरोपी होटल मैनेजमेंट किए हुए है, वह पेपर का बहाना कर उसकी सोने की चेन लेकर रफूचक्कर हो गया है। अब गांव में दूसरी लड़की से शादी करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
कविनगर पुलिस ने रेप, जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर की है। पीड़िता ने बताया कि उसके और आरोपी के पिता रेलवे में तैनात हैं। इलाहाबाद में दोनों की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
इस बीच 2007 में वह पीसीएस की तैयारी करने गाजियाबाद आई थी, कुछ समय बाद आरोपी भी इंग्लिश स्पीकिंग करने के बहाने उसके साथ आकर रहने लगा। तब से आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप कर रहा था।
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने रेलवे में टीटीई की नौकरी लगवाने केनाम पर उससे लाखों रुपये भी ठग लिए। आरोपी अप्रैल माह में कोलकाता में पेपर (एग्जाम) का बहाना कर उसकी सोने की चेन लेकर भाग गया। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की ली है। मामले की जांच की जा रही है।