फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man murdered wife and two daughters

पत्नी और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या

Mon, 26 May 2014 03:34 PM IST
Updated Mon, 26 May 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
 Man murdered wife and two daughters

नोएडा से आज एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप होश उड़ जाएंगे। एक व्यक्ति ने अपने परिवार जिस तरह एक झटके में खत्म कर दिया।

विज्ञापन


अगर सोचा जाए तो लगता है कि क्या उसकी संवेदना बिल्कुल खत्म हो गई थी जो अपनी जीवन संगिनी और मासूम बेटियों का चेहरा देखकर भी उसका पत्थर दिल नहीं पिघला। क्या उसके हाथ एक बार भी नहीं कांपे ऐसा कुकृत्य करने से पहले।
विज्ञापन


क्या उसकी इंसानियत भी खत्म हो गई थी जो एक साथ तीन जानों की सांसे हमेशा के लिए रोक दी। क्या कोई परेशानी इतनी बड़ी हो सकती है जो अपनों की जिंदगी लेने पर मजबूर कर दे या कोई गुस्स इतना भी भयानक हो सकता है जो मासूमों के चेहरे और उनके प्यार से भी शांत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृह कलह है हत्या का कारण!

 Man murdered wife and two daughters

नोएडा के भंगेल इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी सहित दो बेटियों को जान से मार दिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पति ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया है। आरोपी पति का नाम अमित उर्फ बॉबी है, जिसने अपनी 25 साल की पत्नी सरला और उसके साथ दो साल की बेटी तन्नू और 8 महीने की बेटी मन्नू को गला दबाकर मार दिया।

पति तीनों की हत्या करने के बाद सोमवार सुबह फरार हो गया। पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि वह फेज टू की ही किसी कंपनी में काम करता था। थाना फेज-2 पु‌लिस इस हत्या की छानबीन के बाद 4 संदिग्‍धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वहीं सरला के घरवालों का आरोप है कि यह हत्या दहेज के कारण की गई है। सरला का मायका ग्रेटर नोएडा के खानपुर में है। सरला के घरवालों ने बताया कि अमित ने 15 दिन पहले ही उन लोगों को यहां से लेकर गया था। पड़ोसियों ने भी बताया कि इन दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed