फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man murdered on saying i love you to wife

पत्नी को आई लव यू कहने पर युवक का चेहरा जलाकर की हत्या

Tue, 21 Jun 2016 04:21 PM IST
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
Man murdered on saying i love you to wife
Murder

पत्नी को आई लव यू कहने पर युवक की हत्या करने के मामले में महिला के पति समेत तीन युवकों को अदालत ने हत्या का दोषी करार दिया है। मामला सेंट्रल दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके का है। दोषियों ने शराब पिलाकर युवक की हत्या कर उसका चेहरा जला दिया था।

विज्ञापन


तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर ने भोला प्रसाद, मदन मोहन व अजय कुमार मिश्रा को अनिल की हत्या का दोषी करार दिया है। अभियोजन की दलीलों से सहमति जताते हुए आरोपियों को दोषी करार दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आनंद पर्वत निवासी अनिल की 2 फरवरी 2012 को शराब पिलाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई सुनील ने इस बाबत हत्या का मुकदमा भोला प्रसाद, मदन मोहन व अजय कुमार मिश्रा के खिलाफ दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील ने आखिरी बार अपने भाई को इन्हीं लोगों के साथ शराब पीते हुए देखा था। अभियोजन के मुताबिक, मदन मोहन इस घटना से पहले सुनील व अनिल के साथ उनकी झुग्गी में रहता था।

नाराजगी में बदले के लिए की हत्या

Man murdered on saying i love you to wife
कोर्ट, अदालत - फोटो : file photo

मदन मोहन ने अनिल से कुछ पैसे उधार ले रखे थे। जब अनिल ने पैसा वापस करने का दबाव बनाया, तो दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद मदन ने उनके साथ रहना छोड़ दिया था।

वह भोला प्रसाद के साथ उसके किराये के कमरे में रहने लगा था। इसके बाद भी अनिल उन तीनों के साथ शराब पीने उनके कमरे पर जाता था।अभियोजन के गवाह सुनील ने अपने बयान में कहा कि अनिल 2 फरवरी को मदन मोहन से पैसे वापस लेने की बात कहकर भोला प्रसाद के कमरे पर गया था।

जब वह काफी देर तक नहीं आया, तो वह रात करीब 8:30 बजे अनिल को देखने भोला के कमरे पर गया था। वह उन तीनों के साथ शराब पी रहा था। पुलिस के मुताबिक, अनिल का मदन मोहन से झगड़ा हुआ था। इस घटना से कुछ दिन पहले अनिल ने अजय की पत्नी को आई लव यू कहा था।

सुनील का आरोप था कि इन दोनों बातों से नाराज मदन व अजय उसके भाई अनिल से बदला लेना चाहते थे। इसके चलते इन तीनों ने उसकी शराब पिलाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed