फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man lost his pants in safdarjung hospital

सफदरजंग अस्पताल में एक शख्स के साथ हुआ ऐसा, भरे अस्पताल में होना पड़ा शर्मिंदा

Sat, 01 Jul 2017 09:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Sat, 01 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
man lost his pants in safdarjung hospital

दिल्ली के नामी सफदरजंग अस्पताल में एक शख्स के साथ ऐसा हादसा हुआ कि उसे पूरे अस्पताल के सामने शर्मिंदा होना पड़ा। इसके साथ ही वो अपने जिस बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल आया था इस वाकये के बाद वो उसकी दवाइयां खरीदने तक की हालत में नहीं रहा।

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं गुरुग्राम के 27 वर्षीय मोहित शर्मा की जो अपने नवजात बच्चे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल आया था। मंगलवार को जब वो पब्लिक बाथरूम में नहा रहा था तो किसी ने उसका पैंट ‌चुरा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पैंट न होने की वजह से मोहित को बाथरूम से उस कमरे तक तौलिए में ही आना पड़ा जहां उसकी बीवी और बच्चा था। पैंट चोरी होने की वजह से उसे काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी और पूरे अस्पताल में उसे तौलिए में घूमना पड़ा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल भी चोरी हुआ था ।

man lost his pants in safdarjung hospital

मोहित के अनुसार पैंट में उसका पर्स था जिसमें 7000 रूपए कैश, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एक डेबिट और तीन क्रेडिट कार्ड के अलावा कई चीजें थीं।

यह पहली बार नहीं है ‌जब सफदरजंग में मोहित का कोई सामान चोरी हुआ। जिस दिन वह अपने बच्चे को भर्ती कराने आया था उसी दिन किसी ने उसका मोबाइल चुरा लिया था।

मोहित ने बताया क‌ि उसके पास अपने बच्चे के लिए दवाइयां खरीदने के पैसे भी नहीं थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में छानबीन जारी है। इस मामले में धारा 379(चोरी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed