फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man looted while he was shopping for wedding

बच्चे को गोद में लेकर भीख मांगने वालों से रहें सावधान, आपके साथ भी हो सकता है ये

Tue, 04 Apr 2017 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 04 Apr 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
man looted while he was shopping for wedding
- फोटो : लाल सिंह

बच्चे को गोद में लेकर अक्सर भीख मांगती महिलाओं से सावधान हो जाए। ऐसी महिलाएं आपकी जेब काट सकती हैं। ऐसी ही घटना शनिवार को मुख्य बाजार में दुकान से शादी के लिए कपड़े खरीदने आए व्यक्ति के साथ घटी। दो महिला पीड़ित व्यक्ति की जेब से दो लाख रुपये निकाल कर फरार हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव मोहना निवासी सोदान ने बताया कि कुछ दिन बाद उनके बेटे की शादी है। वह एक अप्रैल को बेटे के साथ कपड़े खरीदने बल्लभगढ़ गए थे।  दोपहर करीब 12 बजे अग्रसेन चौक के पास दुकान से कपड़े खरीदने के बाद पैसे देने के लिए जैसे ही बेटे ने अपनी पैंट की जेब में हाथ डाला, तो जेब से पैसे गायब थे।
विज्ञापन


जेब में लगभग दो लाख रुपये थे। सोदान को ध्यान आया कि जब वे दुकान की ओर आ रहे थे तो उनके आसपास तीन-चार भीख मांगने वाली महिलाएं घूम रहीं थी, जिनकी गोद में बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर सोदान और उनके बेटे ने भीख मांगने वाली महिलाओं की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed