फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man looted on his way to his village on eid in delhi

फीकी हो गई ईद जब गांव जा रहे युवक से बदमाशों ने लूट लिए सारे पैसे

Tue, 27 Jun 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Jun 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
man looted on his way to his village on eid in delhi
demo pic

वेलकम इलाके में ईद पर अपने गांव जा रहे युवक से बदमाशों ने चाकू की नोंक पर हजारों रुपये लूट लिए। घटना के समय युवक गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन


पीड़ित के शोर मचाने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने भागकर एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोईन खान(20) पुराना सीलमपुर में रहता है। वह फैक्टरी में काम करता है। वह मूलत: इज्जत नगर बरेली का रहने वाला है। ईद पर वह फैक्टरी से दो माह का वेतन लेकर अपने गांव जा रहा था। वह वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास आनंद विहार जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गले पर चाकू लगा दिया और लूट ल‌िया

man looted on his way to his village on eid in delhi
loot demo pic

इसी दौरान दो युवक उसके पास आए। एक युवक ने उसके गले पर चाकू लगा दिया और दूसरा युवक उसके जेब से पर्स निकालकर वहां से भागने लगा। बदमाशों को भागते देख मोईन के शोर मचा दिया।

शोर सुनकर वहां गश्त कर रहे एएसआई सुभाष और हवलदार वेदवीर से भागकर एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गये बदमाश की पहचान वेलकम निवासी प्रदीप के रूप में हुई।

जबकि दूसरा बदमाश पर्स लेकर भागने में कामयाब हो गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाश उससे 15 हजार रुपये लेकर भागा है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed