पत्नी ने बिना पूछे खर्च किए तीन हजार रुपये, पति ने कर दी सास की हत्या
सास ने की थी पिटाई दामाद ने कर दी हत्या
- हत्यारोपी को गिरफ्तार विजयनगर पुलिस ने किया मामले का खुलासा, तमंचा बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ससुराल वालों की पिटाई से आक्रोशित होकर दामाद ने विजयनगर निवासी अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर की थी। बुधवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
सीओ मनीषा सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया हत्यारोपी दामाद ईशू कौशिक झकरकटी कानपुर का रहना वाला है। हत्या के बाद ईशू ने तमंचा भूड़भारत नगर में पानी की टंकी के पास छिपा दिया था। ईशू की पत्नी अंजू घरेलू विवाद के बाद करीब तीन महीने से मायके विजय नगर के भूड़भारत नगर में रह रही थी।
वारदात के दिन 27 जनवरी को उसकी सास ने बुलाया था। ससुराल पहुंचने पर सास ने बातचीत करने की जगह पिटाई कर दी। पीटने के लिए ससुराल वाले कपड़े उतारने लगे। इससे गुस्साए ईशू ने तमंचे से सास रानी पर फायर कर दिया।
धमकी भरा वीडियो बनाकर भेजा था पत्नी को
टैक्सी ड्राइवर ईशू ने बताया कि दिवाली पर उसे 3100 रुपये इनाम में मिले थे। इसमें से तीन हजार रुपये उसने पत्नी अंजू को मकान का किराया और दूध का बिल चुकाने के लिए दे दिए। ईशू ने बताया अंजू ने इनमें से ढाई हजार रुपये फिजूल खर्च कर दिए।
उसने पत्नी को डांटा था। इसके बाद से वह मायके में आकर रह रही थी। एसएचओ नरेश कुमार सिंह के मुताबिक हत्यारोपी ईशू ने पत्नी से विवाद के दौरान अपना एक वीडियो बनाया था और पत्नी अंजू को व्हाट्सएप पर भेजा था।
इसमें उसने कहा था कि वह ससुराल आ जाए। अन्यथा वह या तो खुद मर जाएगा या ससुराल वालों को मार देगा।