{"_id":"cebb756ff871beafc2a2f5927d78f709","slug":"man-killed-for-old-enemity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के चलते सोते युवक की कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश के चलते सोते युवक की कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jun 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के मानेसर गांव में सोमवार को एक युवक के सिर पर कस्सी मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
वारदात के वक्त मृतक की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी लेकिन आरोपी उसे धमका कर फरार हो गया। घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। जिसमें पाया कि दोनों में पुरानी रंजिश चल रही थी जिसके चलते आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरु कर दी है।
मध्यप्रदेश के शीशगढ़ के रहने वाला सुखराम पिछले काफी समय से मानेसर स्थित झुग्गियों में अपने परिवार के साथ रहता था। वह यहां रहकर मजदूरी का करता था। जानकारी के अनुसार सोमवार को उसके ठेकेदार ने उसे बास अलियर गांव में लक्ष्मण के घर रुपये लेने के लिए बुलाया था।
बताया जा रहा है कि सुखराम और पत्नी चमेली दोनों वहां पहुंचे। जहां पर राहुल पहले से मौजूद था। ठेकेदार के न पहुंचने पर तीनों लक्ष्मण के निर्माणाधीन मकान पर ही रुक गए। दोपहर होने के चलते सभी यहीं पर रुक गए। मृतक की पत्नी एक कमरे में सो गई जबकि सुखराम और राहुल दोनों दूसरे कमरे में आराम करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच सुखराम को नींद आने पर राहुल ने यहां पर रखी कस्सी से उसके सिर पर वार कर दिया। चीख सुनकर उसकी पत्नी भी जाग गई जिस पर आरोपी ने उसे धमकाया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी इससे गुस्साए राहुल ने उसकी हत्या कर दी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मानेसर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।