{"_id":"571314884f1c1b62064a6ab8","slug":"man-found-hanged-from-a-tree-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी, नहीं मिला सुइसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी, नहीं मिला सुइसाइड नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नगर इलाके के शनिवार सुबह टीचर पार्क के पीछे स्थित जंगल में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
हालांकि परिजनों के मुताबिक वह एक माह से बीमार था और इस वजह से काफी तनाव में था। युवक की शिनाख्त हरीश चंद्र यादव (30) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को जंगल में एक पेड़ पर फंदे से एक युवक के लटके होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान युवक के जेब में रखा मोबाइल फोन बजने लगा। पुलिस ने फोन पर बात की। फोन करने वाले ने अपना नाम प्रमोद बताया। पुलिस ने उसे युवक की शिनाख्त करने के लिए घटनास्थल पर बुलाया। मौके पर पहुंचे प्रमोद ने युवक की पहचान अपने भाई हरीश के रूप में की।
विज्ञापन
प्रमोद ने पुलिस को बताया कि हरीश पेंटर का काम करता था। वह पिछले एक माह से बीमार था। जिसकी वजह से वह काफी तनाव में था। शुक्रवार को हरीश घर से दवा लाने की बात कहकर निकला था।