{"_id":"5d2c04cd8ebc3e6d0e2061d2","slug":"man-died-in-faridabad-police-custody-during-interrogation-police-says-its-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरीदाबादः पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
Mon, 15 Jul 2019 03:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 15 Jul 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
संजय राय की पुलिस कस्टडी में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटे फरीदाबाद सेक्टर 30 पुलिस लाइन स्थित पुलिस के साइबर सेल में पूछताछ के दौरान एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मृतक युवक की पहचान सेक्टर 23 निवासी संजय राय के रूप में हुई है। संजय का टूर ट्रवेल का काम है जिसमें इसका पार्टनर रूपेश है। इनका कोई केस चल रहा था जिसके बारे में संजय को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह दस बजे रूपेश का फोन संजय के पास आया कि पुलिस से मिलने का समय तय हो गया है और शाम 4 बजे होटल राज मंदिर में मीटिंग है। शाम को रूपेश, संजय, जीतू होटल गए। यहां साइबर सेल के पुलिसवालों से इनकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन
इसके बाद क्या हुआ किसी को कुछ नहीं पता। बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस का फोन संजय की पत्नी वर्षा के पास आया। पुलिस ने वर्षा को जानकारी दी कि संजय की तबियत खराब है आप फौरन बीके अस्पताल आ जाइए।
जब संजय का परिवार अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि संजय की मृत्यु अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी। हालांकि परिवारवालों को कुछ नहीं पता कि संजय को किस सिलसिले में थाने ले जाया गया था। परिवार का कहना है कि वह सोमवार सुबह सीपी से मिले और उन्होंने मजिस्ट्रेट जांच का आश्वासन दिया है।
एक तरफ तो पुलिस इसे हार्ट अटैक से मौत बता रही है लेकिन किसी भी लापरवाही से बचने के लिए हर एहतियात बरता जा रहा है। जानकारी के अनुसार इसीलिए युवक का पोस्टमॉर्टम भी मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा।
आज दिनभर संजय के परिजनों ने बीके अस्पताल के आसपास की सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बीके चौक पर मृतक संजय के परिवार से कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने बातचीत की।