फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man cut throat of his brother in law by knife and jumped from roof died in delhi

चाकू से काटी भाभी की गर्दन फिर इंजीनियर ने खुद लगा दी चौथी मंजिल से छलांग, मौत

Mon, 24 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Jul 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
man cut throat of his brother in law by knife and jumped from roof died in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना इलाके में भाभी की गर्दन काटकर चौथी मंजिल से छलांग लगाने वाले देवर की इलाज के दौरान शुक्रवार रात को मौत हो गई। होली फैमिली अस्पताल में वह भर्ती था।

विज्ञापन


वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और घर से ही काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। भाभी भी होमी फैमिली अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रश्मि (25) पति राजेश के साथ मकान नंबर 45 ए, सराय जुलैना में रहती है। दोनों की शादी को आठ महीने हुए थे। राजेश के छोटे भाई सुमेश ने शुक्रवार शाम को रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से रश्मि की गर्दन को काटने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

man cut throat of his brother in law by knife and jumped from roof died in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

उसने काफी हद तक रश्मि की गर्दन काट दी थी। इसके बाद सुमेश ने चौथी मंजिल की छत पर जाकर नीचे छलांग लगा दी। सिर के बल गिरने से उसका सिर फट गया था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

पुलिस ने दोनों को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सुमेश की शुक्रवार रात को ही मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उसके सिर में काफी चोटें लगी थीं। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार देवर-भाभी में खाने को लेकर झगड़ा हुआ था। 

बताया जा रहा है कि मांगने पर रश्मि ने सुमेश को खाना नहीं दिया था। इसके बाद सुमेश ने चाकू से रश्मि पर हमला कर दिया था। बताया जा रहा है कि सुमेश हमेशा खाने में कोई न कोई नुक्स निकालता था। इस कारण दोनों में झगड़ा रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed