{"_id":"75b5b330ea93b481a3af5ea99ce10692","slug":"man-committed-suicide-by-shooting-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर बंदूक रख की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनपटी पर बंदूक रख की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Jul 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
पटेल नगर इलाके में सोमवार रात एक प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मार ली। उसे जख्मी हालत में लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में यह बात सामने आई है कि वह डिप्रेशन में था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चेकअप के बहाने डॉक्टर ने महिला से किया रेप
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सौरव अहुजा (33) सपरिवार ईस्ट पटेल नगर में रहता था। सौरव अपने भाई के साथ पटेल नगर में प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। सौरव ने दो शादी की थीं। पहली पत्नी से चार साल की बेटी है। दूसरी शादी जसमीत कौर (30) से की थी।
बताया गया कि सौरव शराब पीने का आदी था। सोमवार रात शराब पीने को लेकर पिता अनिल अहुजा से कहासुनी हो गई। उसके बाद वह अपने कमरे में गया और लाइसेंसी पिस्टल से खुद की कनपटी पर गोली मार ली।