फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man committed suicide by hanging in hodal

ब्लू व्हेल गेम की तरह बहकावे में फंसकर युवक ने कर ली आत्महत्या

Sun, 24 Sep 2017 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होडल
ब्यूरो/अमर उजाला, होडल Updated Sun, 24 Sep 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
 man committed suicide by hanging in hodal
demo pic - फोटो : amar ujala

गांव खांबी में पानी के बूस्टर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तथा गांव के सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह हसनपुर-पलवल मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी मौजीराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


मृतक के शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद 7 नामजद लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक को गांव के कुछ लोग परेशान करते थे जिस कारण वह काफी परेशान था, उन लोगों से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने मामले में गांव खांमी निवासी बिरजी, सोनू , खेमी , मुकेश , रामदयाल , मदन , भगवान दास सहित 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed