PICS: जब अर्धनग्न युवक 30 फुट के पेड़ पर चढ़ बैठा तो देखने वालों की लगी भीड़, ये है कारण
सेक्टर-15 पार्ट-1 में मानसिक रूप से कमजोर अर्धनग्न युवक शुक्रवार सुबह करीब 30 फुट ऊपर सेमल के पेड़ पर चढ़ गया। पुलिस व दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे जबरदस्ती पेड़ से उतारा।
युवक को सकुशल नीचे उतारने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर ले जाया गया, जहां गाड़ी पहुंचाने के लिए पेड़ों को काटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बिहार निवासी 19 वर्षीय पप्पू उर्फ दीपू मानसिक रूप से कमजोर है और सेक्टर-15 पार्ट-1 में घरों में काम करता है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह पार्क में लगे सेमल के पेड़ पर अर्धनग्न होकर चढ़ गया।
सूचना मिलते ही पुलिस हुई जमा
राहगीरों की नजर पड़ी तो वह उसे नीचे उतारने के लिए आवाज लगाने लगे लेकिन उसने किसी ने सुनी। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। रेस्क्यू टीम के साथ हाइड्रोलिक क्रेन को मौके पर भेजा गया। यहां करीब 24 दमकल कर्मियों के दल ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवक को जबरदस्ती नीचे उतारा।
हाईड्रोलिक क्रेन को सेक्टर-15 पार्ट-1 के बीच तक ले जाने के लिए रास्ते में आ रहे दो पेड़ों को भी काटना पड़ा। दमकल अधिकारी पंकज पाराशर ने बताया कि युवक न तो कुछ बोल रहा था और न ही कोई मांग कर रहा था।
जबरजस्ती उतारा गया युवक को
रेस्क्यू टीम जब भी उसके पास जाती और उतारने का प्रयास करती वह पेड़ को कसकर पकड़ लेता। काफी प्रयास के बाद उसे जबरदस्ती सकुशल नीचे उतारा गया।
सिविल लाइन थाने के जांच अधिकारी एएसआई गजराज का कहना है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके चलते वह पेड़ पर चढ़ गया।