{"_id":"59ff16f54f1c1b6a678b99b7","slug":"man-came-of-the-jail-who-was-arrest-for-the-second-marriage-without-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाला शख्स ऐसे हुआ कोर्ट से बरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाला शख्स ऐसे हुआ कोर्ट से बरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैवाहिक साइट पर मुलाकात में खुद को तलाकशुदा बताकर शादी करने वाले शख्स को अदालत ने पीड़िता की गवाही के मद्देनजर दुष्कर्म और अन्य आरोपों से बरी कर दिया है। आरोपी से शादी करने के लिए पीड़िता दुबई से नौकरी छोड़कर भारत आ गई थी। साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव जैन ने आरोपी को दुष्कर्म, कुकर्म, पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने के आरोपों से बरी करते हुए कहा कि पीड़िता आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती, क्योंकि दोनों के बीच समझौता हो चुका है।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि इस मामले में अभियोजन के दो गवाह पीड़ित और उसका पिता थे। दोनों ने ही अभियोजन के आरोपों का समर्थन नहीं किया औ न ही आरोपी के खिलाफ ठोस बयान दिया है।
विज्ञापन
अभियोजन के मुताबिक, पीड़िता और उसके पिता ने सात जून 2017 को आरोपी पर केस दर्ज कराया था कि उसने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे शादी की और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने मंदिर में उससे शादी की, तब सामने असलियत आई। अदालत ने फैसले में कहा कि पीड़िता ने केस दर्ज कराया, लेकिन गवाही में जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने और शादी के बाद एक साथ रहने की बात नहीं कही है।
विज्ञापन