फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man brutally murdered his wife in front of kids, first slit throat then crush her head with cylinder

एक शक के चलते बच्चों के सामने पहले बीवी का काटा गला फिर सिलिंडर से कुचल दिया सिर

Wed, 09 Aug 2017 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Aug 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
man brutally murdered his wife in front of kids, first slit throat then crush her head with cylinder

बदरपुर थाना इलाके में पति ने अपने दो बच्चों के सामने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने पहले चाकू से पत्नी का गला काट दिया और फिर सिलेंडर से वार कर सिर कुचल दिया।

विज्ञापन


हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ था। आरोपी संदेह करता था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। रक्षाबंधन को लेकर पत्नी मायके आ गई थी। बदरपुर थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि गौतमपुरी, बदरपुर में महिला की हत्या होने की सूचना पांच अगस्त को दोपहर 1.10 बजे मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर मीनाक्षी (30) नाम की महिला मृत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में जगह-जगह खून फैला हुआ था

man brutally murdered his wife in front of kids, first slit throat then crush her head with cylinder
हत्या

कमरे में जगह-जगह खून फैला हुआ था। मीनाक्षी का गला कटा हुआ था और कुचला हुआ था। मीनाक्षी के पति प्रवीण ने बताया कि उसने पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रवीण व मीनाक्षी की 12 वर्ष पहले शादी हुई थी। दोनों के दस व चार वर्ष केदो बेटे हैं। पेशे से ड्राइवर प्रवीण ने पूछताछ में बताया कि उसकी ससुराल करीब दो किलोमीटर दूर है।

उसे लगता था कि उसकी पत्नी मीनाक्षी के किसी से अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसके अलावा पत्नी अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। वह जिद करके कुछ दिन पहले अपने मायके पहुंच गई थी। उसे लगता था कि मीनाक्षी केउसके मायके में किसी से अवैध संबंध हैं। वह भी पांच-छह दिन से मीनाक्षी के मायकेमें रह रहा था।

पांच जुलाई को मीनाक्षी घर में अकेली थी तो दोनों में झगड़ा हुआ। प्रवीण ने बच्चों केसामने पहले तो चाकूसे मीनाक्षी का गला काट दिया और फिर सिलेंडर से मीनाक्षी केसिर पर वार कर कुचल दिया। बदरपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद मीनाक्षी के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed