{"_id":"59685de54f1c1b6a588b4b97","slug":"man-beaten-to-death-by-mob-for-robbing-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन लूटकर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन लूटकर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
Stop Mob Lynching
- फोटो : India Today
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के मंगोलपुरी में बुधवार देर रात एक महिला का मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। उसकी पहचान सुल्तानपुरी निवासी रमेश के तौर पर हुई। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त ने एसीपी के नेतृत्व में पूरी वारदात की जांच के आदेश दे दिए हैं और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।
जिला पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि बुधवार देर रात ढाई बजे एक महिला अपनी झुग्गी के बाहर खड़ी थी। इसी बीच स्कूटी पर आए चार लड़कों में से एक ने महिला का मोबाइल झपट लिया। विरोध करने पर दो लड़कों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने शोर मचाया तो एक आरोपी ने चाकू निकालकर उसे मारने का प्रयास किया। इसी बीच शोर सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने दो युवकों को पकड़ लिया, लेकिन एक भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए बदमाश को लोगों ने पीटकर अधमरा कर दिया।