{"_id":"2e7dd0694eef0608e35ddfcca6cecfee","slug":"man-beaten-for-money-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लिए पीटा अपने ही साथी को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे के लिए पीटा अपने ही साथी को
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सेंट्रल क्षेत्र में सेक्टर-49 स्थित सैनिक कॉलोनी में रहने वाले मनजिंदर सिंह की तीन लोगों ने पैसे के लेन-देने के मामले में पिटाई कर दी।
विज्ञापन
मनजिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार रात वह किसी काम से सेक्टर-15ए स्थित क्राउन प्लाजा गया था।
वहां सत्यवीर उर्फ बिट्टू, हरपाल और उनका एक साथी आए। मनजिंदर का आरोप है कि तीनों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
इस दौरान उस पर चाकू से वार भी किया गया। जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक, मनजिंदर और आरोपियों के बीच 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद है। इसी में यह हमला किया गया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।