फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   making fake food inspector came to investigate Jurasi village, employee of the Department of

सीएम विंडो: फर्जी फूड इंस्पेक्टर बन जांच को पहुंचा गांव जौरासी, निकला विभाग का ही कर्मचारी

Mon, 02 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 02 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
making fake food inspector came to investigate Jurasi village, employee of the Department of
file photo - फोटो : demo pic

खुद को फूड इंस्पेक्टर बता गांव जौरासी में राशन वितरण में चल रही अनियमितता जांचने को एक व्यक्ति पहुंच गया। ग्रामीणों को शक हुआ तो मामले की लिखित शिकायत सीएम विंडो में दर्ज कराकर फर्जी फूड इंस्पेक्टर व विभाग के निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


गांव जौरासी के अधिवक्ता मनीष कुमार तावडू ने बताया की गांव में जनवितरण प्रणाली के काम में भारी अनियमिताएं बरती जा रहीं थी। इस मामले की शिकायत गांव जौरासी निवासी  धर्मबीर द्वारा 19 सिंतबर 2016 को सीएम विंडो में दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


इस मामले की जांच फूड सप्लाई विभाग निरीक्षक तावडू को सौंपी गई थी। अधिवक्ता का आरोप है की 21 अक्टूबर को निरीक्षक ने सीएम विडो पटल की शिकायत का मजाक बनाते हुए इस मामले की जांच स्वयं ने कर एक अन्य कर्मचारी द्वारा करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाकायदा गांव की चौपाल पर बैठकर दर्ज की शिकायत

making fake food inspector came to investigate Jurasi village, employee of the Department of
Fraud

उसने खुद को विभाग का निरीक्षक बताते हुए ग्रामीणों को गुमराह कर गांव की चौपाल पर बैठकर शिकायतकर्ताओं के ब्यान दर्ज किए और बयान की कापी पर उसने हस्ताक्षर भी किए। अधिवक्ता का आरोप है की जांच के बाद धर्मबीर की शिकायत को विभाग की मिलीभगत के चलते समाधान करने से पहले ही दफ़तर दाखिल कर दिया गया। 

मामले में खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा की गई लीपापोती व फर्जी ढ़ग से की गई जांच का पता ग्रामीणों को चला तो मामले की शिकायत पीड़ित शिकायतकर्ताओं द्वारा उससे की गई। इस मामले को लेकर गत वर्ष 16 नंवबर को एक लिखित शिकायत पत्र तथ्यों  सहित अधिवक्ता मनीष द्वारा सीएम विडो में दर्ज कराई गई। 

इस बारे में खाद्य एंव पूर्ति विभाग के मंत्री व जिला खाद्यय एंव आपूर्ति अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया। मगर संपर्क नहीं हो सका। इस बारे में निरीक्षक इरशाद का कहना है की गांव के राशन में अनियमितताएं पाए जाने पर वहां के डिपो की राशन सप्लाई रोक दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed