{"_id":"cc186a0bd56a4f6c420c6893fbaa5ace","slug":"lover-rapes-his-partner-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल सेंटर में करने वाली युवती से साथी ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉल सेंटर में करने वाली युवती से साथी ने किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में इंटरनेशनल बीपीओ में काम करने वाली एक युवती ने अपने साथ काम करने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता, उसकी सहेली और आरोपी लिव-इन रिलेशनशिप एक साथ रहते हैं। दिल्ली निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-60 स्थित एक इंटरनेशनल बीपीओ में पश्चिमी विहार, दिल्ली निवासी चिराग छाबड़ा (23) एक वर्ष से काम कर रहा है। वहां पर उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। कुछ दिन बाद दोनों सेक्टर-22 में किराये के एक फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। उसी बीपीओ में युवती की सहारनपुर निवासी सहेली ने भी ज्वाइन कर लिया।
विज्ञापन
वह भी चिराग के साथ उसी फ्लैट में रहने लगी। बृहस्पतिवार को देर शाम चिराग और युवती घर पर अकेले थे। युवती की सहेली कहीं बाहर गई हुई थी। इस बीच आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने जब यह बात अपनी सहेली को बताई तो दोनों सेक्टर-24 थाने पहुंचे। सेक्टर-24 थाना प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार को उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल करा दिया गया है।