{"_id":"0ebb21930f239754a9cee6e9ad27657e","slug":"lost-goods-found-in-scrap-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी का माल पहुंचा कबाड़ी की दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी का माल पहुंचा कबाड़ी की दुकान
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 20 Feb 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सेंट्रल क्षेत्र के सेक्टर-15ए में क्रैंक सॉफ्ट के पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी के मालिक ने कंपनी से हजारों का माल गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कंपनी मालिक का दावा है माल कबाड़ी की दुकान में बरामद किया गया है। पुलिस ने कबाड़ी पर मामला दर्ज कर लिया है।
हरचरण सिंह नारंग सेक्टर-15 में रहते हैं। उनकी सेक्टर-15ए में दीपक इंडस्ट्री के नाम से कंपनी है। इसमें क्रैंक सॉफ्ट का हीट ट्रीटमेंट तैयार होता है।
हरचरण ने मंगलवार को थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत दी कि पिछले सप्ताह वह कंपनी में हुए तैयार माल की जांच कर रहा था, जिसमें काफी माल गायब था।
हरचरण ने पुलिस को बताया कि माल गायब होने पर उसने अपने दोस्त संदीप को बताया। दोनों ने अजरौंदा में कबाड़ियों की दुकानों पर माल चेक किया। हरचरण का आरोप है कि इस दौरान मोहसिन मलिक नामक कबाड़ी की दुकान से उसकी कंपनी में तैयार हुए 299 पीस मिल गए।
विज्ञापन