फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot from businessman father and son in delhi

कारोबारी पिता-पुत्र को बंधक बनाकर तीन लाख की लूट

Thu, 05 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 12:06 AM IST
सार

गोकुलपुरी इलाके में हथियारबंद तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम 
-गोकुलपुरी इलाके में हथियारबंद तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
-ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में जबरन घुस गए बदमाश, पुलिस ने किया लूटपाट का मामला दर्ज
-बदमाशों ने पीड़ितों चार मोबाइल फोन व कुछ अन्य सामान भी लूटा, छानबीन जारी
-आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 04 जनवरी

विज्ञापन
loot from businessman father and son in delhi

विस्तार

गोकुलपुरी इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर पिता-पुत्र व उनके मुंशी को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये लूट लिये। बदमाशों ने पीड़ितों के चार मोबाइल फोन भी लूट लिये। वारदात के बाद आरोपी पीड़ितों को बाथरूम में बंदकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद तीनों ने किसी तरह खुद को मुक्त कराया।

विज्ञापन


बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोकुलपुरी थाना पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित सुभाष चंद गोयल (67) परिवार के साथ जे-ब्लॉक, वेस्ट ज्योति नगर में रहते हैं। इनका मेन लोनी रोड पर सुभाष ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से ऑफिस है। मंगलवार शाम करीब 7.15 बजे सुभाष अपने बेटे मोहित गोयल व मुंशी जीत सिंह के साथ मौजूद थे। इस बीच तीन बदमाश जबरन उनके दफ्तर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बदमाशों ने सुभाष की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। वहीं बाकी दोनों बदमाशों ने अल्मारी में रखे तीन लाख रुपये और चार मोबाइल फोन लूट लिये। शोर मचाने पर तीनों को गोली मारने की धमकी दी गई। फरार होते समय तीनों को दफ्तर में ही बने बाथरूम में बंद कर दिया गया। पुलिस पीड़ितों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed