फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot after taking lift in faridabad

लिफ्ट लेकर बदमाशों ने कार लूटी, पर्स मोबाइल भी छीना 

Wed, 01 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 01 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
loot after taking lift in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
लिफ्ट के बहाने बैठे तीन बदमाशों ने विशाल उर्फ गौरव निवासी एसी नगर को मारपीट कर उनकी कार लूट ली। बदमाश उन्हें पीटते हुए पलवल बस अड्डे तक ले गए वहां मोबाइल और नकदी छीनने के बाद निमार्णाधीन फ्लाईओवर के पास उतार कर मथुरा की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर एसजीएम नगर पुलिस बदमाश और कार की तलाश में जुटे हैं। विशाल उर्फ गौरव सोमवार शाम सैनिक कॉलोनी स्थित ढाबे पर खाना खाने गए थे। वहां से लौटते समय तीन लोगों ने उनसे बीके चौक तक लिफ्ट मांगी। उन्होंने तीनों को अपनी एक्सेंट कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


विशाल के मुताबिक करीब पौने नौ बजे रात उनकी कार एसजीएम नगर गली नंबर 11 के पास पहुंची ही थी कि दो ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और अगली सीट पर बैठे तीसरे ने मारपीट शुरू कर दी। तीनों ने उन्हें ड्राइविंग सीट से हटा कर पिछली सीट पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहा दोनों ने उनको पकड़कर पीटना शुरू कर दिया जबकि तीसरा कार चलाने लगा। पलवल बस अड्डे के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास तीनों ने उनकी जेब में रखे 900 रुपये और कीमती मोबाइल निकाल लिए और धक्का देकर बाहर निकालने के बाद कार लेकर फरार हो गए। एसएचओ एसजीएम नगर इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed