{"_id":"574d87e64f1c1bf5511097d9","slug":"loot-after-taking-lift-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लेकर बदमाशों ने कार लूटी, पर्स मोबाइल भी छीना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट लेकर बदमाशों ने कार लूटी, पर्स मोबाइल भी छीना
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
लिफ्ट के बहाने बैठे तीन बदमाशों ने विशाल उर्फ गौरव निवासी एसी नगर को मारपीट कर उनकी कार लूट ली। बदमाश उन्हें पीटते हुए पलवल बस अड्डे तक ले गए वहां मोबाइल और नकदी छीनने के बाद निमार्णाधीन फ्लाईओवर के पास उतार कर मथुरा की ओर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर एसजीएम नगर पुलिस बदमाश और कार की तलाश में जुटे हैं। विशाल उर्फ गौरव सोमवार शाम सैनिक कॉलोनी स्थित ढाबे पर खाना खाने गए थे। वहां से लौटते समय तीन लोगों ने उनसे बीके चौक तक लिफ्ट मांगी। उन्होंने तीनों को अपनी एक्सेंट कार में बैठा लिया।
विशाल के मुताबिक करीब पौने नौ बजे रात उनकी कार एसजीएम नगर गली नंबर 11 के पास पहुंची ही थी कि दो ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और अगली सीट पर बैठे तीसरे ने मारपीट शुरू कर दी। तीनों ने उन्हें ड्राइविंग सीट से हटा कर पिछली सीट पर पहुंचाया।
विज्ञापन
वहा दोनों ने उनको पकड़कर पीटना शुरू कर दिया जबकि तीसरा कार चलाने लगा। पलवल बस अड्डे के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास तीनों ने उनकी जेब में रखे 900 रुपये और कीमती मोबाइल निकाल लिए और धक्का देकर बाहर निकालने के बाद कार लेकर फरार हो गए। एसएचओ एसजीएम नगर इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।