फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lonnie Auto Parts Professional Dindhadeh in home robbery

लोनी में दिनदहाडे़ ऑटो पार्ट्स व्यवसायी के घर डाका

Tue, 15 Jul 2014 12:56 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Tue, 15 Jul 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lonnie Auto Parts Professional Dindhadeh in home robbery

इंद्रापुरी कॉलोनी में दिनदहाडे़ दस सशस्त्र बदमाशों ने ऑटो पार्ट्स व्यवसायी के परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और 29 हजार रुपये व एक लाख रुपये के जेवरात लूट लिए।

विज्ञापन


बदमाशों को घर में पांच लाख रुपये रखे होने की सूचना थी। वे बार-बार व्यवसायी से पांच लाख की मांग कर रहे थे। बीस मिनट तक घर खंगालने के बाद बदमाश दरवाजे का कुंडा बाहर से बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन


हर लाल ढाई वर्षों से लोनी की इंद्रापुरी कॉलोनी में रह रहे हैं। वे दिल्ली एनसीआर में ऑटो पार्ट्स की सप्लाई का व्यवसाय करते हैं। आनंद ने बताया कि सोमवार दोपहर 12.30 बजे दो बदमाशों ने उनका दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उनकी पत्नी रजनी वर्मा ने दरवाजा खोला बदमाश उसे गन प्वाइंट पर लेकर जबरन अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने आनंद, रजनी तथा बेटी रानी को बंधक बना लिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने तीनों को पिस्टल की बटों से पीटा तथा चाकू दिखाते हुए उनके मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद बदमाश तीनों को एक कमरे में ले गए और डरा धमकाकर अलमारियों की चाभी ले ली।

15 मिनट तक अलमारियां खंगालने के बाद बदमाशों ने 29,400 रुपये तथा करीब तीन तोले का सोने का हार एवं सोने की एक अंगूठी लूट ली। आनंद के मुताबिक, बदमाश बार-बार पूछ रहे थे कि पांच लाख रुपये कहां छिपा कर रखे हैं।

इंकार करने पर बदमाशों ने मारपीट की तथा दोबारा घर खंगालने के बाद दरवाजे का कुंडा बाहर से बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद आनंद ने शोर मचाया, तब पड़ोसी उनके घर पहुंचे और दरवाजा खोला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

व्यवसायी के मुताबिक बदमाश चार बाइकों पर सवार होकर आए थे। घर में 8 बदमाश घुसे थे, जबकि उनके दो साथी बाहर निगरानी कर रहे थे। सभी करीब 25 वर्ष की आयु के थे, जिन्होंने पेंट-शर्ट एवं जींस आदि पहन रखी थी।

सभी के हाथों में पिस्टल व कुछ चाकू भी लिए हुए थे। रीना ने बताया कि बदमाशों ने सिम निकालकर उन्हें मोबाइल लौटा दिया था।

कौन है मोहित
लूटपाट के दौरान बदमाश व्यवसायी को डरा धमका कर पांच लाख मांग रहे थे। उनमें से एक ने कहा था कि मोहित दादा को अंदर बुलाओ तभी यह बताएगा कि पैसे कहां छिपाकर रखे हैं।


पुलिस मामले को बता रही है संदिग्ध
इंद्रापुरी चौकी इंचार्ज भानू प्रताप का कहना है कि व्यवसायी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए डकैती की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद ही सच्चाई का पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed