फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   llb student become thief for girlfriend

गर्लफ्रेंड्स के लिए लुटेरा बन गया LLB स्टूडेंट

Tue, 04 Feb 2014 10:08 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 04 Feb 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
llb student become thief for girlfriend
नोएडा में मोबाइल व पर्स लूटने वाले गिरोह के चार बदमाशों को सोमवार देर रात थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनमें से एक एलएलबी का छात्र है। आरोपियों के पास से लूटे गए 28 मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है।

सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात 31-25 चौराहे पर दो बाइकों पर सवार चार युवक पुलिस को देखकर बाइक वापस मोड़ रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपियों का पीछा कर दबोच लिया।

आरोपी की पहचान गेझा निवासी अंकित अवाना और अमित गुप्ता, असम निवासी सफीकुर्र रहमान, और झारखंड निवासी छोटे महतो के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 28 मोबाइल और चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। आरोपी लूटे हुए मोबाइल चेन्नई, बंगलूरू, केरल में बेचते थे।
विज्ञापन


गिरोह का मास्टर माइंड अंकित अवाना एलएलबी का छात्र है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर पैदल और रिक्शा से जा रही महिलाओं को शिकार बनाता था। महिलाओं से पर्स और मोबाइल लूटकर बाइक से फरार हो जाते थे। पुलिस ने बताया कि अंकित की दो गर्लफ्रेंड हैं और दोनों को उसने मोबाइल दे रखा है। चारों युवक लूटे हुए रुपयों से मौजमस्ती करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed